03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक की लहर, सिनेमा से दिग्गजों ने जताया दुख

Spread the love
देशभक्ति की फिल्मों की वजह से कहे जाते थे ‘भारत कुमार’

मुंबई: 24 जुलाई, 1937 को हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में जन्मे मनोज कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे। उन्हें देशभक्ति थीम वाली फ़िल्मों में अभिनय और निर्देशन के लिए जाना जाता था। जिसमें “शहीद” (1965), “उपकार” (1967), “पूरब और पश्चिम” (1970), और “रोटी कपड़ा और मकान” (1974) शामिल हैं। इन फिल्मों की वजह से ही उन्हें ‘भारत कुमार’ भी कहा जाता था।

अपनी देशभक्ति फिल्मों के अलावा, उन्होंने “हरियाली और रास्ता”, “वो कौन थी”, “हिमालय की गोद में”, “दो बदन”, “पत्थर के सनम”, “नील कमल” और “क्रांति” जैसी अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में भी अभिनय और निर्देशन किया। वे आखिरी बार बड़े पर्दे पर 1995 में आई फिल्म ‘मैदान-ए-जंग’ में नजर आए थे।

पुरस्कार और सम्मान

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सिनेमा की दुनिया में ‘भारत कुमार’ नाम से जाने वाले मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री जैसे तमाम सेलेब्स इस गहरे आघात पर अपने शोक व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मनोज कुमार जी, वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के लिए याद किया जाता है, जो उनकी फिल्मों में भी झलकती थी। मनोज जी के काम ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

मनोज कुमार के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक जताया है। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में लिखा है, “श्री मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरपूर फ़िल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फ़िल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया है, उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के ज़रिए ज़िंदा रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

अक्षय कुमार ने जताया दुख
मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री स्तब्ध हो गई है। उनके निधन पर देश और दुनिया के दिग्गज श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि वह उनसे यह सीखत हुए बड़े हुए कि देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर और कोई भावना नहीं हैं। साथ ही लिखा कि अगर अभिनेता इन भावनाओं को दिखाने के लिए आगे नहीं आएंगे तो कौन आएगा? सबसे अच्छे इंसान और हमार इंडस्ट्री का सबसे बड़ा धन हमारे बीच नहीं रहा। यह लिखते हुए उन्होंने अपना शोक व्यक्त किया।

मनोज कुमार जी हमें छोड़ कर चले गए
अभिनेता के निधन पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि भारत के पहले सच्चे और समर्पित फिल्म निर्माता, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मनोज कुमार आज सबको छोड़कर चले गए। आगे विवेक ने लिखा कि वो एक सच्चे देशभक्त, दूरदर्शी निर्देशक थे, जिन्होंने गीतों को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस कराया। अभिनेता ने देशभक्ति को बिना किसी शोर शराबे के सिनेमा की दुनिया में ला दिया। इसके साथ ही विवेक ने लिखा कि देशभक्त और उनके जैसे कलाकार कभी नहीं मरते। वे रह जाते हैं स्मृति में, धड़कन में।

सिनेमा से दिग्गजों ने भी जताया दुख
मनोज कुमार के निधन पर सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही शोक व्यक्त नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों से भी शोक संदेश आ रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने परिवार और प्रशंसकों को संवेदनाएं देते हुए लिखा कि महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ।

वहीं, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बचपन का कोई अहम हिस्सा खो दिया है। मेरे परिवार ने कभी भी मनोज कुमार की कोई फिल्म मिस नहीं की। और मुझे याद है कि जब फिल्म पूरब और पश्चिम रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने जो देशभक्ति का जज्बा जगाया, वह अभूतपूर्व था। मनोज कुमार एक अभिनेता से हर परिवार के सदस्य बन गए। आज मैं परिवार के एक सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img