03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: ऐश्वर्या रावत को महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया , कहां मां के सपने भी करुंगी पूरा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, केदारनाथ: विधानसभा की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी की पुत्री ऐश्वर्या रावत की राजनीतिक पारी शुरू हो गई है। उन्हें महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और जरूरतमंद की मदद करेंगी।

बीते वर्ष 9 जुलाई को विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद कयास शुरू हो गए थे कि उनकी राजनीतिक विरासत को कौन संभालेगा। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी ऐश्वर्या रावत को प्रबल दावेदार माना गया था। तमाम चर्चाओं के बीच वह भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रहीं।

मां के सपनों और छुटे कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास
अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त कर उनकी राजनीतिक पारी का आगाज भी कर दिया है। ऐश्वर्या रावत ने मुख्यमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए धरातल पर प्रयास किए जाएंगे। घरेलू हिंसा न हो, इसके लिए महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

महिलाओं को अपनी योग्यता, शिक्षा और संस्कारों पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी उनके प्रति होने वाले अपराध कम होंगे और सोच बदलेगी। उन्होंने कहा कि नाबालिग के विवाह के मामले चिंताजनक हैं। इस दिशा में गंभीर मनन की जरूरत है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि वह अपनी दिवंगत मां के सपनों और छुटे कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करेंगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img