03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ के औली परसारी रोड पर भालू के बच्चे का सिर अचानक एक कनस्तर में फंस गया, वन विभाग ने जाल बिछाकर निकाला बाहर

एफएनएन, चमोलीः उत्तराखंड में जोशीमठ के औली परसारी रोड पर भालू के बच्चे का सिर अचानक एक कनस्तर में फंस गया। वहीं, इस घटना की सूचना पर वन विभाग ने जाल बिछाकर वन्य जीव का सिर कनस्तर से बाहर निकाला। कनस्तर से सिर बाहर आते ही भालू का बच्चा जंगल में भाग गया। दरअसल,जहां पर भालू का सिर कनस्तर में फंसा हुआ था, उसके आसपास काफी होटल हैं। बताया गया कि पर्यटक सड़क पर अंधेरा होने तक घूमते रहते हैं। वहीं, कास्तकार भी आसपास के खेतों व जंगल में काम करने के लिए आते जाते रहते हैं। ऐसे में क्षेत्र में भालू आदि के दिखने से लोगों के लिए खतरा बना रहता है।

बता दें कि नगर जोशीमठ के विविध भागों में एक मादा भालू एवं उसके दो बच्चों का पिछले डेढ़ महीने से आतंक बना हुआ है। भालू तीन ग्रामीणों को अभी तक घायल कर चुका है।उन्होंने कहा कि अब दिसंबर शुरू होते ही औली में पर्यटकों की चहल पहल बढ़ जाती है व अधिकांश होटल परसारी रोड में होने के कारण यहां पर्यटक अधिक ठहरते हैं।

वहीं, सूत्रों के अनुसार फंसे हुए भालू की उम्र डेढ वर्ष के आसपास है व अपने बच्चे का सिर कनस्तर में फंसने के बाद मादा भालू जंगलों में ही गुस्साई घूम रही थी। वन विभाग की टीम ने बीते बुधवार की देर सायं साढ़े तीन बजे के बाद फंसे भालू के बच्चे के उपर जाल फैंक कर उसका सिर कनस्तर से छुड़ाया। जिसके बाद भालू जंगलों की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: नैनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रिफाइंड लदी ट्रक दीवार तोड़कर घुसी, मलबे में दबी महिला

 

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img