03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद: प्राचीन मंदिर की मूर्तियां खंडित कर माहौल बिगाड़ने पर, हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ किया हंगामा

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक प्राचीन मंदिर में लगी मूर्तियों को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। जानकारी पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बल्लभ मोहल्ले में प्राचीन अखिलेश्वर महादेव मंदिर है। बुधवार सुबह जब पुजारी पुष्पराज मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर में लगी कुछ मूर्तियां खंडित पड़ी थी। मूर्ति खंडित होने की सूचना से हिंदू संगठन और आसपास रहने वाले लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन के लोग मूर्तियां खंडित करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझ कर शांत किया। जिसके बाद मंदिर के पुजारी पुष्पराज ने कोतवाली में तहरीर दी। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: प्राचीन मंदिर की मूर्तियां खंडित कर माहौल बिगाड़ने पर, हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ किया हंगामा

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img