03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर ब्राह्मण महासभा की ओर से पार्थ गौतम एव पूजा त्रिपाठी को वीरता पुरस्कार

Spread the love


वक्ताओं ने महारानी लक्ष्मीबाई को भारतीय नारियों के लिए गौरव की प्रतीक बताया


एफएनएन ब्यूरो, बरेली। महारानी लक्ष्मीबाई की 196वीं जयंती पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रोटरी भवन, बरेली में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के एक्जीक्यूटिव डारेक्टर पार्थ गौतम एवं नगर निगम की उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक उपाध्याय और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों को मोतियों की माला, मेडल, स्मृति चिन्ह्, प्रशस्ति पत्र भेंट किए और उत्तरीय उढ़ाए। मंच पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला , राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख शिवानंद शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा , राष्ट्रीय सदस्य मदन लाल शर्मा, मुकेश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक भी शामिल रहे।

पार्थ गौतम के प्रशस्ति पत्र का वाचन प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक ने और पूजा त्रिपाठी के प्रशस्ति पत्र का वाचन महानगर महामंत्री प्रखर पाठक ने किया और उन्हें सादर भेंट किया। ज्ञातव्य है कि पिछले एक वर्ष से पार्थ गौतम दस गरीब कन्यायों का विवाह अपने दम पर करा चुके हैं और लगभग 250 वंचित परिवारों की आर्थिक एवं सामाजिक मदद कर चुके हैं। इसी प्रकार पूजा त्रिपाठी भी कितने ही परिवारों को निशुल्क कानूनी, शैक्षिक एवं सामाजिक मदद देना एवं अनेक जलकर- गृहकर का भुगतान गरीबों के लिए स्वयं कर चुकी हैं।

कार्यक्रम का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भगवान् परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के वाचन से हुआ। अपने सम्मान पर पार्थ गौतम और पूजा त्रिपाठी ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि इस सम्मान से उन्हें और भी वंचितों की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ सशस्त्र युद्ध की जो वीरता उस समय दिखाई थी, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणा की प्रतीक है। आज युद्ध के मैदान में जाने की नहीं, देश के निर्माण की आवश्यकता है। हम एकजुट रहकर आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक कमजोरियों और गरीबी के विरुद्ध लड़ सकते हैं और यही समय की मांग है। आज पार्थ गौतम और पूजा त्रिपाठी ने वंचितों की सेवा करके यही वीरता का काम कर दिखाया है, जिसके फलस्वरूप इन्हें सम्मान मिला है।

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हर उस व्यक्ति का सम्मान करती है जिसने भी देशहित के लिए कोई भी रचनात्मक कार्य किया हो। समय की मांग है कि वीरता, आदर्श और साहस के गुणों को हम अगली पीढ़ी को सौंपकर जायें। राष्ट्रीय सदस्य मदन लाल शर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके परिवारजन मराठा करहड़े ब्राह्मण थे, जिनकी बहुत सी संपत्ति हमारी बरेली में भी है।

कार्यक्रम में संतोष जोशी, विशाल शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, मदन लाल शर्मा, मुकेश पांडे, पुनीत त्रिवेदी, लवलेश पाठक, प्रमोद उपाध्याय, रामकृष्ण शुक्ला, देवेंद्र शर्मा, सुधीर श्रोत्रिय, प्रमोद मिश्रा, अनिल शर्मा, विष्णु भारद्वाज, दीप्तांशु दीक्षित, आर पी उपाध्याय, स्वप्निल शर्मा, मोहिनी मिश्रा, रश्मि उपाध्याय, अनिल शुक्ला, प्रखर पाठक, बबली वाजपेयी, रजनी शंखधार, कृष्ण अवतार गौतम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला और आभार मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img