अपने सम्मान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया। उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुराणों में लिखा है कि कलियुग के अंतिम चरण यानि निकट भविष्य में भगवान् विष्णु के दसवें अवतार कल्कि भगवान् के रूप में सम्भल जिले की इसी पवित्र धरती पर जन्म लेंगे। उननके पिता का नाम विष्णुयश और माता का नाम सुमति होगा। कल्कि धाम के एक ओर गंगा और दूसरी ओर रामगंगा बह रही हैं।
महारानी लक्ष्मीबाई की 196वीं जयंती पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रोटरी भवन, बरेली में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थ गौतम एवं नगर निगम की उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।