03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गौतमबुद्ध नगर में स्थित निजी स्कूल में 6 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया

एफएनएन, नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में 6 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल में निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर पर यह आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है।

 

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

निजी स्कूल में 6 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़

परिजनों का कहना है कि मंगलवार सुबह उनकी बेटी स्कूल परिसर में खेल रही थी और इसी दौरान परिसर में जारी निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने बच्ची को बुरी नीयत से छुआ। परिजनों का दावा है कि बच्ची ने इसका विरोध भी किया और इसकी जानकारी स्कूल में मौजूद शिक्षकों को दी। उनका दावा है कि यह सूचना प्रधानाचार्य और प्रबंधन तक भी पहुंची।

आरोपी की तलाश जारी, जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार: पुलिस

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को बुलाकर धमकाया और स्कूल से भगा दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also read- Paris Paralympics: सातवें दिन भी भारत का जलवा, 2 स्वर्ण समेत चार पदक जीते

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img