03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी, बहनोई को मारने की धमकी

Spread the love

एफएनएन, ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इसमें बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि बहन की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने बहनोई को भी जान से मारने की धमकी दी है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

21 वर्षीय सोनम के सगे भाई ने की हत्या
दरअसल, बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआडाली में 21 वर्षीय सोनम पत्नी पवन पाल की उसके सगे बड़े भाई राजीव ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस वक़्त की है जब सोनम अपनी ननंद की 9 वर्षीय बेटी निशा के साथ खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पहले से खेत में घात लगाकर बैठे राजीव ने सोनम को गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद ननद की बेटी निशा चीखते-चिल्लाते हुए घर की ओर दौड़ी। इसी बीच आरोपी राजीव भी अपनी बहन के ससुराल पहुंच गया और घर के अंदर पवन को ढूंढते हुए फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि उस दौरान पवन मौके पर नहीं था।

इस घटना से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप 
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर एसपी अभय प्रताप सिंह, बाजपुर कोतवाली प्रभारी नरेश चौहान, एसएसआई विनोद  सिंह फर्त्याल, एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी के साथ ही कोतवाली बाजपुर व सुल्तानपुर पट्टी चौकी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस ने खेत से 21 वर्षीय सोनम का खून से लथपथ शव बरामद किया,और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ससुराल पक्ष ने की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व सोनम ने गांव के ही युवक पवन पुत्र भीमसेन से प्रेम विवाह किया था। पवन पेशे से ड्राइवर था जिसके चलते उसका भाई राजीव खुश नहीं था। बताया गया कि इसी बात पर राजीव ने गोली मारकर अपनी बहन की हत्या कर दी। वहीं इस मामले में एसपी अभय सिंह ने बताया हत्यारोपी राजीव की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जोकि उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी के साथ बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Also read- गौतमबुद्ध नगर में स्थित निजी स्कूल में 6 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img