03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के गांव में युवक का ईंट से सिर कुचलकर Murder, हत्यारोपी तीनों दोस्त फरार

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। भुता थाना क्षेत्र के गांव पहरापुरा में 28 वर्षीय युवक को उसके ही तीन दोस्तों ने खपरैल की ईंट से सिर कुचलकर बड़ी बेरहमी से मार डाला और फरार हो गए। शनिवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने तीनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

थाना भुता के गांव पहरापुरा में मृतक पवन के चचेरे भाई धीरेंद्र कुमार ने तफ्तीश को पहुंची पुलिस को बताया कि गांव के ही दो दोस्त राजीव और विजेंद्र पटेल और पड़ोसी गांव दासपुर निवासी विनोद शुक्रवार शाम पवन को घर से बाइक पर बैठाकर कहीं ले गए थे। परिवार वाले पूरी रात इंतजार करते रहे सेकिन वह घर नहीं आया। शनिवार सुबह घास काटने गए ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में पवन की लाश पड़ी देखी तो परिवारीजनों को खबर दी।

गांव पहरापुरा में पवन की हत्या के साक्ष्य खंगालती फारेंसिक फील्ड यूनिट टीम और पुलिस कर्मी

फारेंसिक टीम और एसपी साउथ ने भी की पड़ताल

परिवार के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो खून में लथपथ पवन की लाश पड़ी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि खपरैल की ईंट से पवन का सिर कुचलकर हत्या की गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। बरेली से फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट टीम भी बुला ली गई। कुछ देर बाद एसपी साउथ और सीओ फरीदपुर गौरव सिंह भी पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव पहरापुरा में पवन की हत्या के साक्ष्य खंगालती फारेंसिक फील्ड यूनिट टीम और पुलिस अफसर

एसएचओ बोले-शराब के नशे में झगड़े के बाद हत्या की आशंका

एसएचओ भुता सतीश कुमार ने बताया कि धीरेंद्र ने पवन के तीनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। तीनों आरोपी अभी फरार हैं। सभी साथ बैठकर शराब पीते थे। लग रहा है कि नशे में कहासुनी के बाद हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम लगा दी है। उनके पकड़े जाने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img