एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली में सट्टेबाजों के जाल में फंसकर ₹18 लाख गंवा चुके एक युवक ने गहरे सदमे में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में इलाज के बाद अब हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। भुता थाना क्षेत्र के गांव पहरापुरा में 28 वर्षीय युवक को उसके ही तीन दोस्तों ने खपरैल की ईंट से सिर कुचलकर बड़ी बेरहमी से मार डाला और फरार हो गए। शनिवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने तीनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।