03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगरी अयोध्या में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप में सपा नेता समेत दो गिरफ्तार

Spread the love

#मीडिया के चुभते सवालों पर कन्नी काटते दिखे सपा सांसद अवधेश प्रसाद

#आरोपी ने बच्ची को बहाने से नौकर से बुलवाया और किया मुंह काला

दो माह तक दोनों बच्ची का यौन शोषण करते रहे, वीडियो भी बनाकर किया वायरल, गर्भ ठहरने पर खुला पाप

एफएनएन, अयोध्या। अयोध्या जिला पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में आरोपी समाजवादी पार्टी नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शर्मनाक वारदात में पार्टी नेता के फंसने से विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी की जबर्दस्त फजीहत हुई है। अयोध्या से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद भी मीडिया के तीखे सवालों पर इस बाबत फिलहाल कुछ भी कहने से कन्नी काटते दिखे।

अयोध्या जिला पुलिस ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के मामले में नामजद कराए गए सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि पीड़िता के परिजनों को भी मामले की भनक दो माह बाद मासूम के गर्भवती होने पर ही लग पाई। पूरी वारदात की जानकारी लेने के बाद परिजनों ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसकी बेकरी के कामगार राजू खान के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट लिखाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल एक्टिव मोड में आ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर ने बताया कि सपा नेता मोइद खान ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर इसका वीडियो भी बना लिया। अपनी घटिया करतूत का वीडियो दिखाकर और धमकी देकर आरोपी करीब ढाई महीने तक 12 साल की नाबालिग बच्ची से रेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम देता रहा। इस करतूत को माेइद खान ने अपनी बेकरी में काम करने वाले राजू खान की मदद से अंजाम दिया।

सांकेतिक चित्र

यह पूरा मामला थाना पूरा कलंदर के भदरसा कस्बे का है। परिजनों के मुताबिक, बच्ची के पेट में दर्द होने पर वह उसे लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंचे तो उसके बाद गर्भवती होने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी श्री नैयर ने बताया कि पीड़िता के पिता की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। घर का गुजारा उसकी मां और बहनें मजदूरी के पैसों से जैसे-तैसे चलाती हैं। आरोप है कि ढाई महीने पहले जब पीड़ित मजदूरी कर घर लौट रही थी तो मोइद खान की बेकरी में काम करने वाला राजू खान उसके पास आया और कहा कि मोइद खान तुम्हें बुला रहे हैं। पीड़िता पहुंची तो मोइद खान ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

आरोप है कि सपा नेता मोइद खान ने रेप किया और राजू ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसके बाद राजू ने भी अपनी हवस पूरी की। इसके बाद ये सिलसिला आम हो गया और लगातार पीड़ित किशोरी के साथ यह दोनों रेप करते रहे। पीड़ित नाबालिग के साथ मोइद खान की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस मुद्दे पर अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद से पूछा तो उन्होंने कह दिया कि मुझे तो इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। वह इस मामले में कुछ भी बोलने से कतराते रहे।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img