Tag: miner girl child

रामनगरी अयोध्या में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप में सपा नेता समेत दो गिरफ्तार

एफएनएन, अयोध्या। अयोध्या जिला पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में आरोपी समाजवादी पार्टी नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शर्मनाक वारदात में पार्टी नेता के फंसने से विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी की जबर्दस्त फजीहत हुई है। अयोध्या से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद भी मीडिया के तीखे सवालों पर इस बाबत फिलहाल कुछ भी कहने से कन्नी काटते दिखे।