03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आज शाम थमेगा चौथे चरण का चुनाव प्रचार, जानिए कितनी सीटों पर होगी वोटिंग

Spread the love

एफएनएन, हैदराबाद: देश की 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 2024 जारी हैं. तीन चरण पूरे हो चुके हैं और चौथे चरण का चुनाव सोमवार 13 मई 2024 को होगा. इस चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम शनिवार को थम जाएगा. सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटी हैं. देखना होगा ऊंट किस करवट बैठेगा.

जानकारी के मुताबिक इस चरण में दस राज्यों की करीब 96 सीटों पर मतदान होगा. जिसमें 1717 कैंडीडेट चुनावी मैदान में हैं. आइये जानते हैं कि किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग होने जा रही है. बता दें, मोदी सरकार के पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व सीएम, एक एक्टर और दो क्रिकेटर समेत 1717 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यहां जानिए किन राज्यों में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13, तेलंगाना की 17, पश्चिम बंगाल की आठ, बिहार की पांच, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की आठ, झारखंड की चार, ओडिशा की चार, आंध्र प्रदेश की 25 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग होनी है.

  1. उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, हरदोई, कानपुर और बहराइच.
  2. तेलंगाना: आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक, सिकंदराबाद, मल्काजगिरी, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महमूदाबाद और खम्मम.
  3. मध्य प्रदेश: देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा.
  4. आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापट्टनम, अराकू, अनकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नोल्लोर, तिरूपति, राजमपेट और चित्तूर
  5. झारखंड: सिंहभूमि, खूंटी, लोहरदगा और पलामू.
  6. महाराष्ट्र: नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड.
  7. बिहार: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर.
  8. पश्चिम बंगाल: बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बर्धमान पुरबा और बीरभूम.
  9. जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर.
  10. ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट.

पढ़ें:- देहरादून की 27 अवैध बस्तियों के 525 भवनों को भेजे गए ध्वस्तीकरण के नोटिस, 15 मई तक का दिया समय

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img