03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पंजाब क्राइम: आईएसआई एजेंट का नेटवर्क ध्वस्त, आधा किलो हेरोइन के साथ धरे गए दो और गुर्गे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, अमृतसर: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में हेरोइन और हथियारों की खेप गिराने वाले कासिम ढिल्लों का अमृतसर देहात पुलिस ने नेटवर्क ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम सीमा के साथ सटे गांव नौशहरा ढाला के रहने वाले पाकिस्तान में बैठे कासिम के दो गुर्गों आकाशवीर सिंह और बंटी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से आधा किलो हेरोइन भी बरामद हुई है। पता चला है कि यह खेप कासिम ने कुछ दिन पहले ड्रोन के जरिये नौशहरा ढाला गांव के पास गिराई थी। दोनों आरोपितों ने इसे खेतों में जाकर सुरक्षित उठा लिया था। इससे पहले घरिंडा थाने की पुलिस ने तरनतारन के गांव लखाना के जसविंदर सिंह, गुरदासपुर जिले के गांव मौजपुर के गुरप्रीत सिंह और अजनाला के गांव सैदपुर खुर्द के बोहड़ सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी

तीनों आरोपितों को कासिम की तरफ से भेजे गए तीन पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस सहित काबू किया गया था। इन तीनों आरोपितों को शुक्रवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आशंका है कि बोहड़ सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, बंटी और आकाशबीर पहले भी हेरोइन और हथियारों की खेप ठिकाने लगा चुके हैं।

आईएसआई एजेंट कासिम के पास है दो चीन निर्मित ड्रोन

प्राथमिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तान बैठे कासिम ढिल्लों के पास दो चीन निर्मित ड्रोन हैं। यह ड्रोन पांच से सात किलो भार उठाने में सक्षम हैं। बताया जा रहा है कि कासिम ने सीमांत क्षेत्र में सात गुर्गों को सक्रिय कर रखा था। इसमें से पांच को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दो आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस इनकी तलाश में छापामारी कर रही है।

ये भी पढ़ें:-  दिल्ली :11 बजे हनुमान पूजा, 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस और शाम को साउथ दिल्ली में मेगा रोड शो; ऐसे कैंपेनिंग को धार देंगे सीएम केजरीवाल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img