03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बुआओं ने दो साल के भतीजे को मार डाला, शव को अलमारी में छुपाया

एफएनएन, नोएडा: उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो महिलाओं को अपने दो साल भतीजे का कथित तौर पर गला घोंटकर हत्‍या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, बच्‍चे की मां के प्रति ईर्ष्‍या इसका कारण है. सेंट्रल नोएडा के डिप्‍टी कमिश्‍नर हरीश चंदर ने बताया कि बच्‍चे की उसकी दो बुआ ने 29 सितंबर को हत्‍या कर दी और बाद में शव को कंबल में कवर करके अपने घर की अलमारी में छुपा दिया। बच्‍चा 29 सितंबर से ही लापता था और परिवार ने स्‍थानीय सूरजपुर पुलिस स्‍टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी ने बताया कि रात को बच्‍चे का शव अलमारी से बरामद हुआ. अस्‍पताल ले जाने पर डॉक्‍टरों ने मौत की पुष्टि की और सांस रुकने को मौत का कारण बताया। उन्‍होंने कहा कि तफ्तीश में संलिप्‍तता के सबूत मिलने पर दो महिलाओं से पूछताछ की गई जिसमें इन्‍होंने बच्‍चे की हत्‍या करने की बात स्‍वीकार की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना जब हुई जब आरोपी पिंकी और मामले की सहआरोपी उसकी छोटी बहन रिंकी अपने माता-पिता के घर गईं। दोनों बहनों ने बताया कि वे बच्‍चे की मां सपना के अपने प्रति रवैये को लेकर नाखुश थीं। पिंकी और रिंकी की सपना भाभी है। भाभी के अपने प्रति रुख से नाराज होकर इन दोनों ने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी इसलिए भी सपना से ईर्ष्‍या रखतीं थीं क्‍योंकि उनका भाई, अपनी पत्‍नी का ही पक्ष लेता था और विभिन्‍न मुद्दों पर बहनों के खिलाफ छींटाकशी करता था। इससे तंग आकर उन्‍होंने यह कदम उठाया।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img