03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आकाश आनंद के पर कतरे जाने पर क्या बोले अखिलेश, बताया- मायावती ने BSP में क्यों किया इतना बड़ा फेरबदल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर के पद से हटा दिया है। साथ ही उनसे अपना उत्तरधिकार का पद भी वापस ले लिया है। अब इस मामले पर अखिलेश यादव ने बसपा पर सियासी हमला बोला है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- बसपा ने अपने संगठन में बड़े बदलाव का जो भी कदम उठाया है वो उनकी पार्टी का आंतरिक विषय है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अखिलेश ने बताई BSP में फेरबदल की वजह

अखिलेश ने इसके पीछे वजह बताई की ‘लोकसभा चुनाव में बसपा की एक भी सीट आती हुई नहीं दिख रही है क्योंकि बसपा के अधिकांश परंपरागत समर्थक भी इस बार संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट दे रहे हैं। इस बात को बसपा अपने संगठन की विफलता के रूप में ले रही है। इसीलिए उनका शीर्ष नेतृत्व संगठन में इतना बड़ा फेर-बदल कर रहा है लेकिन अब बाजी बसपा के हाथ से निकल चुकी है।’

अखिलेश ने कहा- सच ये है कि बसपा का प्रभाव क्षेत्र में होते हुए भी पिछले चरणों में उनकी एक भी सीट नहीं आ रही है तो बाकि के चार चरणों में तो कोई संभावना बचती नहीं है। उन्होंने वोटरों से अपील करते हुए कहा कि आप अपना वोट खराब न करें बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का साथ दें। साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा को आरक्षण विरोधी भी बताया।

अकाश को 10 दिसंबर को सौंपी गई थी कमान

उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज को लेकर डॉ. आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कांशीराम की राजनीतिक विरासत संभालने वाली मायावती ने पिछले वर्ष 10 दिसंबर को अपने छोटे भाई आनंद कुमार के 29 वर्षीय बेटे आकाश को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाए जाने की घोषणा की थी।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img