03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई फिल्म ‘हमारे बारह’, उत्तराखंड से भी है कनेक्शन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : जनसंख्या वृद्धि पर केंद्रित हिंदी फिल्म ‘हमारे बारह’ को फ्रांस में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म का उत्तराखंड से भी कनेक्शन है। दरअसल, इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय हैं। वहीं, कमल चंद्रा ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता रवि एस गुप्ता, वीरेंद्र भगत, संजय नागपाल व शिव बालक सिंह हैं। फिल्म में अन्नू कपूर, पद्मश्री मनोज जोशी, मराठी अभिनेत्री अश्विन कालसेकर, पार्थ समथान ने अभिनय किया है।

मंगलवार को फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी होते ही यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड करने लगा। यह फिल्म सात जून को बड़े पर्दे पर प्रतिष्ठित वायकॉम स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी। फिल्म का म्यूजिक जी म्यूजिक द्वारा जारी किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अजेंद्र अजय ने बताया कि कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए उन्होंने व्यक्तिगत यात्रा के रूप में प्रदेश सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी ले लिया गया था, लेकिन उसी समय केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के कारण उन्हें कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा है। फिल्म की बाकी टीम फ्रांस जाएगी।

फिल्म में एक मुस्लिम परिवार को केंद्रित कर बढ़ती आबादी की समस्या को उठाया गया है। फिल्म में धर्म के नाम पर मुस्लिम पुरुषों की मनमानी और मुस्लिम महिलाओं की विवशता को भी दर्शाया गया है। गत वर्ष जब पहली बार फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था तब इस पर विवाद हुआ था। पहले इस फिल्म का नाम ‘हम दो हमारे बारह’ था। मगर सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई थी। सेंसर बोर्ड से काफी जद्दोजहद के बाद फिल्म को नया नाम ‘हमारे बारह’ मिला। 

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img