03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घर से टहलने के लिए निकली थीं दादी और पोती, बेकाबू ट्रक ने रौंदा; एक की मौत

Spread the love

एफएनएन, सोनभद्र : सोनभद्र जिले के चोपन थाना अंतर्गत कोटा खास में सोमवार की सुबह सड़क किनारे टहल रही दादी-पोती को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में घायल दादी की मौत हो गई। वहीं पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

थाना अंतर्गत कोटा गांव निवासी हीरावती देवी (70) सोमवार की सुबह अपनी पोती निशा (15) के साथ सड़क किनारे टहलने निकली थीं। दोनों घर से कुछ दूरी पर पहुंची, तभी तेलगुड़वा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दादी-पोती को गंभीर चोटें आईं।

आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हीरावती देवी की मौत हो गई। वहीं निशा की हालत गंभीर बनी हुई है।

चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि टहलने के दौरान सड़क हादसे में वृद्धा की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Hot this week

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Topics

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img