03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों ने बनाई युवती अश्लील वीडियो

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद : मूंढापांडे थाना क्षेत्र में युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश से मूंढापांडे पुलिस ने एक महिला उसकी बेटी और दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना मूंढापांडे के रौंडा-झौंडा चौकी क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय पीड़िता ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की।

पीड़िता ने बताया कि कुंदरकी के गांव लालढाया निवासी आरेफीन पुत्री गफ्फार उसे बुलाकर अपने घर ले गई। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप लगाया कि उसके बाद परवीन के बेटे तौसीब और नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • सामूहिक दुष्कर्म के बाद कमरे में किया बंद

सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपित आरेफीन ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया, जिसमें उसकी मां परवीन भी शामिल रही। बाद में तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से काल करके आरेफीन ने पीड़िता को धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपित नदीम पीड़िता के घर पहुंच कर धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे।

  • पीड़िता की शिकायत पर दर्ज की एफआइआर

जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई, जहां से एफआइआर के आदेश हुए। प्रभारी निरीक्षक मूंढापांडे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित तौसीब, उसके भाई नदीम, बहन आरेफीन और मां परवीन के खिलाफ नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Hot this week

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Topics

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img