03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली कांग्रेस को मिला कार्यवाहक अध्यक्ष, देवेंद्र यादव संभालेंगे जिम्मेदारी

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली में आम चुनाव के बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई पर अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के इस्तीफे के चलते मंडरा रहा संकट कुछ टला है। पार्टी ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।गौरतलब है कि देवेंद्र यादव वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भी वह अपनी ये जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार देर रात पार्टी के अध्यक्ष पद से चार पेज का लेटर लिख इस्तीफा दे दिया था, जिसे बाद में पार्टी ने स्वीकार कर लिया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नामांकन के समय क्यों जरूरी है अध्यक्ष

दरअसल, नामांकन के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह देना होता है। इसका मतलब ये है कि नामांकन के वक्त अध्यक्ष ही अपने प्रत्याशियों का सत्यापन चुनाव आयोग के सामने करता है। इसलिए किसी नेता को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाना जरूरी है।

पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति में कुछ समय लग सकता है। इसीलिए पार्टी फिलहाल कार्यवाहक अध्यक्ष के बारे में ही फैसला किया है।

लवली ने पार्टी को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा किया कि…

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने लवली पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले यह साजिश रची है। चौधरी ने कहा कि लवली ने इस्तीफे का जो वक्त चुना, वो बहुत ही गलत रहा।

चौधरी ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि लवली ने पार्टी को ऐसे मोड़ पर ला कर खड़ा कर दिया कि उनका इस्तीफा मंजूर होना ही था। उन्होंने अनुशासनहीनता की हद पार कर दी है।’

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लवली के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img