03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर सियासी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मामले में कांग्रेस ने अब प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया है। पार्टी ने इस कार्यक्रम को बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली है।

कुमारी सैलजा ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी देहरादून पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। कांग्रेस का आरोप है कि हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण कराकर भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ विश्वासघात किया है।

कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में प्रदेशभर के पुलिस थानों में तहरीर दिए जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने को लेकर भी पार्टी सरकार पर हमलावर है।

प्रदेशभर से जुटेंगे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री आवास घेराव में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी का उद्देश्य इस प्रदर्शन के जरिए सरकार पर दबाव बनाना और शुद्धिकरण मामले में कार्रवाई की मांग को तेज करना है।

कुमारी सैलजा ने भाजपा पर आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

रामकुमार वालिया समर्थकों के साथ थामेंगे कांग्रेस का हाथ

सीएम आवास घेराव से पहले कांग्रेस में कुछ नेताओं की एंट्री भी होने वाली है। पूर्व दर्जाधारी रामकुमार वालिया अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वालिया ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा दिया था। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगी।

हरीश रावत दिल्ली में रखेंगे मौन व्रत

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत इस पूरे मामले में अपनी भागीदारी दर्ज कराने के लिए दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक घंटे का मौन व्रत रखेंगे। स्वास्थ्य लाभ के चलते वह फिलहाल नई दिल्ली में हैं।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि कुछ परिस्थितियों के कारण वह उत्तराखंड आने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन अस्पृश्यता और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ चल रहे संघर्ष में अपनी भागीदारी दर्ज कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह सात सितंबर को एक घंटे का मौन व्रत रखकर प्रार्थना करेंगे कि छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाली शक्तियों की हार हो।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img