Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबहेड़ी में गरजे सीएम योगी, कहा- अब दंगाई जानते हैं दंगा करेंगे...

बहेड़ी में गरजे सीएम योगी, कहा- अब दंगाई जानते हैं दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे

एफएनएन, पीलीभीत : पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बहेड़ी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने भारत माता के जयकारे से अपना संबोधन शुरू किया। मां दुर्गा और काली माता के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि आज हम सब नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। नया भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना जानता है तो 140 करोड़ लोगों को सुरक्षित करना जानता है। नए भारत में विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। विकास भी है तो विरासत और आस्था का सम्मान भी है।

पिछली सरकारें कर्फ्यू लगवाती थीं- योगी 
योगी ने कहा कि एक तरफ पिछली सरकारें कर्फ्यू लगवाती थीं। दंगा पॉलिसी के लिए कुख्यात थीं। दूसरी तरफ यूपी में पिछले सात साल से कोई दंगा नहीं हुआ। दंगा करने वाले जानते हैं कि अब दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला यह भी जानता है कि वह जेल बाद में जाएगा, पहले जहन्नुम के रास्ते उसके लिए तैयार हैं। सुरक्षा का बेहतर इंतजाम है। नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा।

‘आतंकवाद-नक्सलवाद समस्या का हुआ समाधान’
उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद की समस्या का समाधान धारा 370 समाप्त होने के साथ ही हो गया है। आज भारत का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में जाकर जमीन खरीद सकता है। कांग्रेस ने इससे वंचित किया था। उन्होंने कहा कि देश के अंदर नक्सलवाद समस्या का समाधान हुआ है। सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। मुख्यमंत्री ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज हाईवे बन रहे हैं। रेलवे की बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। आईआईटी-आईआईएम बन रहे हैं। मेगा फूड पार्क का काम बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब एक जैसी सरकारें होती हैं। अच्छे लोग चुनकर जाते हैं तो उसका परिणाम भी अच्छा होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी भूमाफिया सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा करेगा। चाहे वह रामलला की भूमि हो या किसी गरीब या व्यापारी की भूमि हो। उसको लेने के देन पड़ेंगे। अगर किसी ने भूमाफिया बनकर गरीब या सार्वजनिक की जमीन पर कब्जा किया है तो ब्याज सहित उसकी वसूली होगी। फिर उनकी संपत्ति पर गरीबों के लिए आवास बनाएंगे, जैसा प्रयागराज में किया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
गन्ना किसानों को साधा 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 120 चीनी मिल चल रही हैं। 105 चीनी मिल एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर रही हैं। 15 चीनी मिलों का भुगतान लेट है। ढाई लाख करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किसानों के खातों में किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग इतना भुगतान नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि जो चीनी मिलें गन्ना भुगतान समय पर नहीं करेंगी हम किसानों को उसका मालिक बनाएंगे। अन्नदाता किसान ही उन चीनी मिलों को संचालित करेंगे। एक-एक पाई का हिसाब का लेंगे। हम समस्या नहीं देते, हम समाधान पर विश्वासन करते हैं।

योगी ने कहा कि बरेली में पहले तो हर महीने दंगा होता है। आज दंगाई जान की भीख मांगते फिरते हैं। अब यह नहीं हो पाया कि दंगा भी कराएंगे और फिर किसी पार्टी में जाकर जबरदस्ती फतवे जारी करके अव्यवस्था पैदा करेंगे। अब यह कतई स्वीकार नहीं है। कहा कि माफिया गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं।

मुख्यमंत्री से पहले भाजपा प्रत्याशी ने सभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कोई भी माफिया और भूमाफिया स्वीकार नहीं किया जाएगा। बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि वह जनता के प्यार और आशीर्वाद से 40 साल से यहां नेतागीरी करता आ रहे हैं। उन्होंने जितिन प्रसाद के लिए जनता से समर्थन की अपील की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments