03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Aligarh Muslim University : एएमयू में होली खेलने को लेकर छात्रों पर हमला, थाने में हंगामा-प्रदर्शन

Spread the love

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में गुरुवार को होली खेलने को लेकर छात्रों में विवाद हो गया। होली खेलने के लिए एकत्रित हुए हिंदू छात्रों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इससे यूनिवर्सिटी परिसर का माहौल गरमा गया। हिंदू छात्रों के समर्थन में भाजपाई भी सिविल लाइन थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पीड़त छात्र की तहरीर पर दस आरोपितों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एएमयू में एमए (अंतिम वर्ष) की पढ़ाई कर रहे हाथरस के प्रकाश टैक्सटाइल कालोनी निवासी छात्र नेता आदित्य प्रताप सिंह ने बुधवार को यूनिवर्सिटी के एथलेटिक्स मैदान में होली खेलने के लिए प्राक्टर से अनुमति मांगी थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नए स्थान पर होली खोलने की अनुमति से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि जैसे छात्र खेलते आए हैं वैसे ही खेलें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
छात्र नेता ने बुधवार की रात होली खेलने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट भी प्रसारित कर दी। इसकी जानकारी पर मुस्लिम छात्रों ने रात में ही प्राक्टर कार्यालय पहुंच कर होली खेलने का विरोध किया। इससे कैंपस का माहौल तनाव मय हो गया। माहौल को देखते हुए प्राक्टर प्रो. एम वसीम अली ने गुरुवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों व छात्र नेता आदित्य समेत तीन को कार्यालय बुला लिया।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

करीब डेढ़ घंटे बाद आदित्य अधिकारियों को चमका देकर होली खेलने के लिए इंजीनियरिंग कालेज पहुंच गए। वहां पहले से ही बड़ी संख्या में विरोधी छात्र मौजूद थे। आरोप है कि होली खोलने का विरोध करते हुए विरोधी दल ने हिंदू छात्रों पर हमला कर दिया। आदित्य सहित कई छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

छात्रों ने भाग कर जान बचाई । हमलावरों पर मुकदमा को लेकर सिविल लाइन थाने देर शाम तक हंगामा चला। प्राक्टोरियल टीम से छात्रों क थाने में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने आदित्य की तहरीर पर जैद शेरवानी, जकी उर रहमान सहित दस छात्रों के खिलाफ मारपीट, चौथ वसूली, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने आदि आरोपों में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Hot this week

Dehradun में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का फूंका पुतला

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने...

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Topics

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img