03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीलीभीत में इस तारीख को आएंगे सीएम योगी, जानिए किसको मिल सकता है टिकट?

Spread the love

एफएनएन, पीलीभीत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 मार्च को चुनावी दौरे पर यहां आ रहे हैं। वह प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपाइयों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के नाम ही घोषणा भी अब जल्द हो जाने की संभावना है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी दौरे का भी कार्यक्रम तय हो गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री के तौर पर तराई के इस जिले में किसी बड़े नेता का अभी यह पहला कार्यक्रम है। लखनऊ से मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन के लिए स्थल के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल तीन विभिन्न स्थलों को देखा जा रहा है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

शहर में सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कालेज मैदान, माता यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण व पूरनपुर हाईवे पर स्थित होटल जेपी के मैदान के बारे में विचार विमर्श चल रहा हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए जल्द ही अंतिम रूप से आयोजन स्थल का चयन कर लिया जाएगा।

Hot this week

Dehradun में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का फूंका पुतला

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने...

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Topics

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img