03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नेताओं को मिला 24 घंटे प्रवास का जिम्मा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने प्रदेश के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को विधानसभा क्षेत्रों में 24 घंटे प्रवास करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस रणनीति पर बुधवार को दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक में सहमति बनी।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। तय किया गया कि भाजपा की कोर कमेटी के 17 सदस्य राज्य की 23 ऐसी विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस करेंगे, जहां पार्टी पिछले चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी थी। इन नेताओं को संबंधित क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने और संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को प्रवास कार्यक्रम के तहत जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। कुछ सांसदों को एक से अधिक विधानसभा सीटों का दायित्व भी दिया जा सकता है।

प्रवास कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे दो जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नेताओं को शक्ति केंद्रों की बैठकों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना होगा। भाजपा के प्रदेशभर में 2835 शक्ति केंद्र सक्रिय हैं, जो संगठन और बूथ स्तर के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं।

पार्टी नेतृत्व ने निर्देश दिए हैं कि सभी नेता अपने प्रवास कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट संगठन को सौंपेंगे, ताकि गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जा सके।

इस बीच, भाजपा के पूर्व महामंत्री संगठन अजय कुमार के राजस्थान स्थानांतरण के बाद यह पद फिलहाल खाली है। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ही अस्थायी रूप से महामंत्री संगठन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वे संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी भी करेंगे।

वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को भाजपा पूरे प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाएगी। जिला और मंडल स्तर तक आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पौधारोपण करेंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, 20 से अधिक झुलसे

एफएनएन, मुजफ्फरपुर : Muzaffarpur बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा...

Topics

प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, 20 से अधिक झुलसे

एफएनएन, मुजफ्फरपुर : Muzaffarpur बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा...

Uttarakhand में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 15 सितंबर को जारी होगी अंतिम सूची

एफएनएन, उत्तराखंड:Uttarakhand में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने राज्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img