Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशखत्म हुआ योगी कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, इन चेहरों को मिली नई...

खत्म हुआ योगी कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को हो गया। लंबे समय से इसका इंतजार था और अब ये सस्पेंस खत्म हो गया। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान ने शपथ ले ली है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

राज भवन लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ये कार्यक्रम हुआ। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को योगी कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी दी गई। ओपी राजभर पर सरकार ने भरोसा जताया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
इसके साथ ही दारा सिंह चौहान को भी कैबिनेट में जगह दी गई। मंगलवार को सीएम योगी की मौजूदगी में दारा सिंह चौहान ने शपथ ली। योगी कैबिनेट में वह मंत्री बन गए हैं। दारा सिंह चौहान का बीजेपी से सपा में जाना और फिर घर वापसी चर्चा में रहा था। दारा सिंह चौहान ने घोसी सीट से उपचुनाव लड़ा था। वह भाजपा से विधानपरिषद सदस्य हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments