Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकैबि‍नेट व‍िस्‍तार से पहले RLD में हलचल तेज, जयंत चौधरी ने इस...

कैबि‍नेट व‍िस्‍तार से पहले RLD में हलचल तेज, जयंत चौधरी ने इस व‍िधायक से फोन पर कहा- लखनऊ पहुंचो

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : पुरकाजी से रालोद विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाया जा रहा है। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी। जयंंत ने उनसे कहा, ”अनिल जी लखनऊ पहुंचो, तुम्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है।”

 

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले की अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट पुरकाजी से अनिल कुमार रालोद के टिकट पर वर्ष 2022 में विधायक निर्वाचित हुए। वह तब तक समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। इसके पहले वर्ष 2012 के चुनाव में पुरकाजी सीट से ही अनिल कुमार बसपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे।

चौधरी साहब का आशीर्वाद: अनिल

विधायक अनिल कुमार का कहना है क‍ि चौधरी साहब ने फोन पर मुझे लखनऊ पहुंचने के लिए कहा है। मेरे पास शब्द नहीं थे, किन शब्दों में उनका धन्यवाद करूं। क्योंकि उन्होंने इतना बड़ा काम किया है, जो हर नेता नहीं करता है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को यह मौका दिया है, चौधरी साहब के आशीर्वाद से यह संभव हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments