भाजपा ने BSP छोड़कर पार्टी में आए इस नेता पर जताया भरोसा, यहां से दिया टिकट; राजनीतिक घराने से है नाता

एफएनएन, अंबेडकरनगर : लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का लक्ष्य लेकर उतरी भाजपा ने बसपा छोड़कर आए रितेश पांडेय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। गत लोकसभा चुनाव के विजेता होने से पार्टी इस बार उन्हीं के कंधे से जीत का समीकरण साध रही है। संसदीय क्षेत्र की जनता में रितेश की लोकप्रियता को भाजपा भुनाने की कोशिश करेगी।

रितेश का राजनीतिक सफर

रितेश पहले से ही राजनीतिक घराने से जुड़े हैं। पिता पूर्व सांसद व जलालपुर से सपा विधायक राकेश पांडेय के अलाला चाचा पवन पांडेय भी पूर्व विधायक है। वह दूसरी पीढ़ी में राजनीतिक विरासत संभालने में सफल हुए हैं। जनता के बीच अपनी लोकप्रियता और पिता की विरासत ने उन्हें पहले विधायक और फिर सांसद चुना गया।

जलालपुर को राजनीतिक कर्मस्थली बनाकर पहली वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे थे, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मनोबल नहीं टूटने दिया। वर्ष 2017 के विधानसभा सभा चुनाव में दोबारा बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जनता ने रितेश पर भरोसा जताते हुए दिया था बहुमत

इसी बीच भी वह सदन में लगातार जनता से जुड़ी समस्याएं उठाकर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया। इन्हीं कार्यों की बदौलत बसपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में उनपर भरोसा जताया और प्रत्याशी घोषित कर दिया। जनता ने भी रितेश पर भरोसा जताते हुए अपना बहुमत दिया।

चुनाव में रितेश पांडेय को पांच लाख 64 हजार 118 मत मिले थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी को 95 हजार से अधिक मतों से हराया था। इस बार भाजपा लोकसभा सीट पर कब्जा जमाने के लिए पहले उन्हें पार्टी में शामिल कराया अब प्रत्याशी घोषित कर भरोसा जताया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

संसदीय क्षेत्र को बनाएंगे माडल

सांसद रितेश पांडेय ने दैनिक जागरण से हुई बातचीत में बताया कि विपक्ष में रहते हुए भी मैंने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी है। केंद्रीय मंत्रियों से लगातर मिलकर सड़क, बिजली, औद्योगिक विकास, फुटब्रिज, मालीपुर-विध्यांचल फोरलेन आदि कार्य स्वीकृति कराए। अब सत्ता साथ मिला है तो विकास गति मिलेगी। राष्ट्र में अंबेडकरनगर माडल संसदीय क्षेत्र बनाने की कोशिश होगी।

 

Hot this week

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img