03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केन्द सरकार ने मुस्लिमों के लिए कर दिया ये बड़ा ऐलान

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: हज यात्रा पर हर साल भारत से जाने वाले श्रद्धालु इस साल कोरोना वायरस की वजह से नहीं जा सके थे। केंद्र सरकार 2021 में होने वाली हज यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दीं है। वहीं हज 2021 को लेकर सऊदी अरब की तरफ से गाइडलान्स का इंतजार भी किया जा रहा है। इसको लेकर भारत और सऊदी अरब की अन्य एजेंसियां आपसी संपर्क बनाए हुई हैं। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, हम अक्टूबर-नवंबर से हज 2021 के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। वहीं हम हज 2021 को लेकर सऊदी अरब की तरफ से दिशानिर्देश जारी होने का भी इंतजार करे रहे हैं। हज कमिटी आफ इंडिया के सीईओ मकसूद अहमद खान ने बताया, हज को लेकर हम अभी सऊदी अरब के दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद 19 अक्टूबर को दिल्ली में मीटिंग की जाएगी, जिसमें आगे की प्रकिया के बारे में विचार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, कोरोना की वजह से हज 2020 पर ना जा पाने वाले 1 लाख 23 हजार लोगों के 2100 करोड़ रुपये बिना किसी कटौती के वापस किए गए, वहीं सऊदी अरब सरकार ने 2018-19 का हज यात्रियों के यातायात का लगभग 100 करोड़ रुपये वापस किए हैं। हज कमेटी और अन्य एजेंसियां हज 2021 के लिए आवेदन प्राप्त करने और हज से जुड़ी अन्य तैयारियां अक्टूबर और नवंबर से शुरू करेगी। वहीं उम्मीद की जा रही है कि सऊदी सरकार द्वारा हज 2021 के संबंध में आवश्यक गाइडलाइंस भी जल्द जारी होगी। हज 2021 को लेकर भारतीय एजेंसियां सऊदी सरकार से संपर्क-समन्वय कर रही हैं। बता दें कि भारत से औसतन हर साल लगभग दो लाख लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img