03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अजब प्रेम की गजब कहानी, मौसी और भांजी ने कर ली आपस में शादी

Spread the love

अजब प्रेम की गजब कहानी, मौसी और भांजी ने कर ली आपस में शादी

एफएनएन, कानपुर : प्रेम के किस्से आपने कई सुने होंगे लेकिन यह थोड़ा हटकर है। बात मौसी और भांजी के प्रेम संबंधों से जुड़ी है, जिन्होंने आपस मे शादी कर ली। दरअसल 2 सितंबर को चकेरी से एक 19 साल की युवती लापता हो गई थी। उसी दिन लखनऊ से युवती की भांजी भी गायब थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी कराई थी। मौसी और भांजी के कई वीडियो भी वायरल हैं। पुलिस ने गाजियाबाद से मौसी-भांजी समेत तीन युवतियों को बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवतियों के परिजनों को थाने बुलाया। चकेरी थाना इलाके के हरजेंदर नगर में प्राइवेट कर्मी का परिवार किराए के घर में रहता है। प्राइवेट कर्मी की बेटी बीते 2 सितंबर की दोपहर मार्केट जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद युवती घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने तीन सितंबर को चकेरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन युवती की बड़ी बहन की बेटी भी घर से लापता हो गई हो गई थी। दोनों लड़कियों के लापता हो जाने से परिवारों में हड़कंप मच गया था। परिजनों को इस बात का शक था कि दोनों एक साथ ही घर से निकली हैं। इसके साथ ही दोनों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ जा रहे थे। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका भी सता रही थी। दोनों ही परिवारों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी।

सर्विलांस से पुलिस को मिली मदद

चकेरी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवतियों को लोकेशन को ट्रेस किया। पुलिस ने गाजियाबाद के अनवरगंज थाना क्षेत्र से एक कमरे से मौसी-भांजी और उनकी एक सहेली को बरामद कर लिया। तीसरी युवती गाजियाबाद के अनवरगंज थाना क्षेत्र से लापता थी। तीनों युवतियां किराए का कमरा लेकर रह रही थीं। चकेरी पुलिस तीनों युवतियों से पूछताछ कर रही है। मौसी और भांजी ने आपस में शादी करने की बात कही है। दोनों का कहना है कि बीते जनवरी महीने में ही शादी कर ली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से हमें साथ रहने का मौका नहीं मिल पाया था। पुलिस ने तीनों लड़कियों के परिजनों को थाने बुलाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई का फैसला किया जाएगा।

लखनऊ की युवती की फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

लखनऊ में रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए गाजियाबाद की युवती से हुई थी। मौसी-भांजी घर छोड़कर गाजियाबाद पहुंची थी। वहीं गाजियाबाद वाली लड़की भी अपना घर छोड़कर मौसी-भांजी के साथ मिलकर किराए के कमरे में रह रही थी।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img