03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देखिए, किस पूर्व मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम के चेहरे पर पोत दी गई कालिख

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, भोपाल: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह और कांग्रेस के युवा नेता बंटी पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को चौरई में एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन हुआ। यह इलाका  पूर्व मंत्री  कमलनाथ का विधानसभा क्षेत्र है। यहां बंटी पटेल ने एसडीएम सीपी पटेल का चेहरा काला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया लेकिन वह भी नहीं चली। इसके बाद कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और हलका पथराव भी हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार को 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। चौधरी गंभीर सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के गांवों में स्थिति काफी गंभीर है। 742 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. साथ ही किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला. मक्के का समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है। प्रदेश सरकार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का इलाका होने के कारण जिले के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वहीं मुंह काला करने की घटना को लेकर एसडीएम ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img