03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गवाह को धमकाने गई विधायक विजय मिश्रा की बेटी के खिलाफ भी केस दर्ज

एफएनएन, भदोही : बाहुबली विधायक विजय मिश्रा और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब मिश्रा की बड़ी बेटी सीमा समेत 4 लोगों पर गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। सीमा पर विधायक पिता, एमएलसी मां और भाई के ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एफआईआर में विधायक मिश्रा के रिश्तेदार का आरोप है कि विधायक की बड़ी बेटी सीमा मिश्रा अपने साथियों के साथ 15 तारीख को घर पर आई और अपने पिता विजय मिश्रा, एमएलसी मां रामलली मिश्रा और भाई के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने यह भी धमकी दी कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो सरकार बदलने के बाद जिंदा नहीं बचोगे। गौरतलब है कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी विधायक के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने चार अगस्त को गोपीगंज थाने में विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मकान कब्जा करने, अन्य संपत्ति अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास और उनकी फर्म को अवैध ढंग से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

मिश्रा की पत्नी और बेटे चल रहे हैं फरार

इसी मामले में विधायक को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। विजय मिश्रा की एमएलसी पत्नी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है और माँ-बेटे दोनों फरार हैं। कोर्ट ने माँ और बेटे को भगोड़ा घोषित करते हुए कुर्की करने का आदेश भी जारी किया है।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img