03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कॉलगर्ल की ऑनलाइन बुकिंग, नौ युवतियों समेत 20 गिरफ्तार

एफएनएन, कानपुर : शहर में ऑनलाइन संचालित देह व्यापार रैकेट से पुलिस ने पर्दा उठाया है। ट्वीटर लिंक पर ग्राहक बनकर गिरोह तक पहुंची पुलिस ने रैकेट में शामिल दिल्ली, मध्यप्रदेश व असोम की युवतियों समेत बीस लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग ऑनलाइन ग्राहक फंसाता था और पसंद की गई कॉल गर्ल को बताए ठिकाने पर भेजता था। नौबस्ता पुलिस और साइबर सेल ने ट्वीटर पर दिए लिंक से मोबाइल नंबर ट्रेस करने के बाद ग्राहक बनकर इटावा ककरैया सैफई निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मछरिया निवासी ईरान उर्फ राजू और राजू की निशानदेही पर कल्पना गुप्ता को पकड़ा गया। तीनों मिलकर बड़े स्तर पर आॅनलाइन कॉल गर्ल रैकेट का संचालन कर रहे थे।

ब्रोकर और रैकेट के सरगना आशीष कुमार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने सतबरी, नौबस्ता चौराहा, यशोदा नगर चौराहा, किदवई नगर चौराहा समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी करके देह व्यापार में लिप्त युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नौबस्ता कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से 21 मोबाइल, दो बाइक व दो स्कूटी बरामद हुई हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

आशीष कुमार ककरैया सैफई इटावा, मछरिया के इरान उर्फ राजू, लाल बंगला चकेरी के यश मल्होत्रा, सलेमपुर महाराजपुर के सोनू पासवान, गल्ला मंडी नौबस्ता के राहुल, रामलीला मैदान साकेत नगर सुशील अवस्थी, भोगनीपुर कानपुर देहात के सुशील, काकादेव पांडु नगर के विवेक राठौर, शास्त्री नगर निवासी प्रमोद कुमार उर्फ जीतू, बर्रा दो निवासी नीरज साहू, गोविंद नगर निवासी राहुल हलवाई।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img