03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सूचना उपनिदेशक योगेश मिश्रा कोरोना पॉजिटिव, मीडिया सेंटर सील

रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी संक्रमित

एफ़एनएन, हल्द्वानी: नैनीताल जिले में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। संक्रमित केसों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को जांच में सूचना उपनिदेशक योगेश मिश्रा पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके तत्काल बाद मीडिया सेंटर को सील कर दिया गया है। बाहर से आने-जाने वालों पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग मिश्रा के संपर्क में आए लोगों की पड़ताल कर रहा है। मिश्रा की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। पता किया जा रहा है कि वह किन किन अधिकारियों के संपर्क में थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे अधिकारियों को होम आइसोलेट किया जाएगा, साथ ही उनकी जांच भी की जाएगी। बता दें कि मिश्रा के पास नैनीताल के साथ ही उधम सिंह नगर का अतिरिक्त कार्यभार है, इसलिए यह माना जा रहा है कि वह उधम सिंह नगर के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के संपर्क में भी आए होंगे। इसके अलावा रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Hot this week

Topics

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img