03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चीन से मुकाबला करने के लिए भारत के साथ आया अमेरिका, कहा युद्ध के लिए चीन रहे तैयार

Spread the love

एक सवाल हमेशा मन में उठता है कि चीन की ओर से भारत खतरे में है तो क्या मौका पड़ने पर अमेरिका भारत के साथ खड़ा रहेगा। क्योंकि चीन इस समय पूरी दुनिया में अमेरिका की संप्रभुता को खत्म करना चाहता है। दूसरी ओर एशिया में चीन के बढ़ते वर्चस्व को रोकने के लिए भारत भी तैयार है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ऐलान किया है कि चीनी सेना के खतरे से निपटने के लिए अमेरिका एशिया में अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ाएगा। बेकाबू होते जा रहे चीन की घेराबंदी अब तय हो गई है।

अमेरिका खुलकर आया भारत के साथ

लद्दाख में चीन को सबक सिखाने के लिए अब अमेरिका भी खुलकर सामने आ गया हैै। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ऐलान किया है कि चीन के आक्रामक रुख का जवाब देने के लिए अमेरिका एशिया में अपनी फौज को बढ़ाने जा रहा है। भारत और अपने मित्र देशों के लिए चीन को खतरा बताने वाले पोम्पियो ने चीन को चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो अमेरिकी सेना उसकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से मुकाबला करने को तैयार हैै।

अमेरिका का चेतावनी खोखली नहीं

अमेरिका की ये चेतावनी खोखली नहीं है। चीन के आस-पास अमेरिका के इतने बेस मौजूद हैं कि वो ड्रैगन को आसानी से घुटने टेकने पर मजबूर कर सकता है। अमेरिका ने पहले ही ताइवान के करीब अपने तीन न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर को तैनात कर दिया है। जिसमें से दो ताइवान और बाकी मित्र देशों के साथ युद्धाभ्यास कर रहे हैं, वहीं तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर जापान के पास गश्त लगा रहा है।

एशिया में 2 लाख अमेरिकी सैनिक तैनात

प्रशांत महासागर में तैनात ये तीन विमान वाहक हैं यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट, यूएसएस निमित्ज और यूएसएस रोनाल्ड रीगन हैं। एक अनुमान के मुताबिक पूरे एशिया में चीन के चारों ओर 2 लाख से ज्यादा अमेरिकी सेना के जवान तैनात हैं। वहीं पॉम्पियो के ताजा बयान के बाद चीन की घेराबंदी कसी जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका जर्मनी में मौजूद अपने 52 हजार सैनिकों को घटाकर 25 हजार कर रहा है। इन सैनिकों को एशिया में चीन का मुकाबला करने के लिए तैनात किया जाएगा।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img