03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 28 और 29 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।

28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 29 अप्रैल को देहरादून, टिहरी समेत अन्य जिलों को भी ऑरेंज अलर्ट में शामिल किया गया है।

इसके अलावा 28 से 30 अप्रैल तक राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संवेदनशील जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और विभाग हाई अलर्ट पर रहेंगे।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img