03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बड़ा झटका- फिर घटने जा रहीं पीएफ और ईपीएफ की ब्याज दरें

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली- लाॅकडाउन के कारण आम लोगों को बडा झटका लग सकता है। खासकर नौकरीपेशा लोगों को लगातार कम होती सेविंग और बढती महंगाई की मार झेलनी पड रही है। जिस तरह से स्माॅल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों को कम करने की संभावना जताई जा रही है। अब उसी तरह प्रॉविडेंट फंड पीएफ में भी कटौती की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईपीएफओ द्वारा एक बार फिर से ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। इसके पीछे मुख्य वजह निवेश पर घटते रहने वाले रिटर्न को बताया जा रहा है, जिसके चलते प्रॉविडेंट फंड पर दिए जाने वाले ब्याज को घटाने पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 के पीएफ दरें 8.65 फीसदी से घटाकर 8.50 फीसदी कर दी गई है। लेकिन अभी तक उसे वित्त मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल सकी है। श्रम मंत्रालय इसके बारे में तभी नोटिफाई करेगा, जब वित्त मंत्रालय इसे अपनी मंजूरी दे देता है।

ब्याज दरें घटने की क्या है वजह

ईपीएफओ की ओर से 18 लाख करोड रूपये से ज्यादा का इंवेस्टमेंट किया हुआ है। कुल इंनवेटमेंट में से करीब 4500 करोड रूपए एनबीएपफसी कंपनी दीवान हाउसिंग और आईएल एंड एफएस को बचाने के लिए सरकारी निगरानी में काम जारी है। ऐसे में ईपीएफओ का काफी पैसा फंस गया है। सूत्रों के अनुसार ब्याज दरों पर फैसला लेने के लिए ईपीएफओ का फाइनेंस विभाग, इन्वेस्टमेंट विभाग और ऑडिट कमेटी जल्द बैठक करने वाले हैं। इसमें ये तय किया जाएगा कि ईपीएफओ कितना ब्याज दर देने की हालत में है। आपको बता दें कि ईपीएफ अपने कुल फंड का 85 फीसदी हिस्सा डेट मार्केट (बॉन्ड्स) में और 15 फीसदी हिस्सा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) के जरिए शेयर बाजार में लगाता है. पिछले साल मार्च के अंत में इक्विटीज में ईपीएफ का कुल निवेश 74,324 करोड़ रुपये का था और उसे 14.74 प्रतिशत का रिटर्न मिला था।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img