03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Nainital Advocate Death : कार के अंदर अधिवक्ता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल शहर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार के अंदर अधिवक्ता गंभीर अवस्था में पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय अधिवक्ता भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कार का निरीक्षण किया तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला। घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही कार के डैशबोर्ड से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, नोट में बीमारी से परेशान होने का जिक्र बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मामले पर जानकारी देते हुए डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी) ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img