03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में बहुचर्चित स्टिंग मामले में जांच कर रही सीबीआई ने हरीश रावत समेत इन्हें भेजे नोटिस, आवाज का नमूना देने से पहले लेंगे कानूनी राय

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में बहुचर्चित स्टिंग मामले में जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले से जुड़े चारों मुख्य किरदारों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक मदन बिष्ट और उमेश शर्मा को नोटिस थमा दिया है। चारों ने ही नोटिस मिलने की पुष्टि के साथ कानूनी राय लेने की बात कही है।

वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था। इसमें हरीश रावत अपनी सरकार को बचाने के लिए विधायकों का मोलभाव करते दिखे थे। वहीं, एक अन्य स्टिंग में कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट के होने का दावा किया गया था। इस स्टिंग में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भी शामिल होने की बात कही गई थी। साथ ही दावा किया गया था कि यह दोनों स्टिंग उमेश कुमार ने किए हैं। इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

सीबीआई ने स्टिंग में जो आवाजें हैं, उनके मिलान के लिए वाॅयस सैंपल लेने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। इसी मामले में बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उनके आवास पर जाकर नोटिस रिसीव कराया था। वहीं शुक्रवार को टीम ने एक-एक कर पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा को उनके आवास पर जाकर नोटिस तामील कराया।

बातचीत में चारों नेताओं ने नोटिस प्राप्त किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह अपने वकीलों की राय लेंगे और निर्धारित तिथि पर उपस्थित हो जाएंगे। कानून का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img