03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोक सेवा आयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा में क्रमांक समान होने पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाएं

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा में पेपर के चारों सेट में प्रश्नों के क्रमांक एक समान होने पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने सवाल उठए हैं। संघ का आरोप है कि विशेष व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है जबकि आयोग का कहना है कि क्रमांक एक समान होने से परीक्षा की शुचिता पर कोई असर नहीं पड़ा। कहीं भी अनियमितता या नकल का मामला सामने नहीं आया है।

रविवार को परीक्षा संपन्न होने के बाद बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार एक परीक्षा के अलग-अलग पेपर सेट में सवाल नंबर एक से 100 तक समान क्रम में आए हैं। प्रश्नों के उत्तरों की शृंखला भी समान थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई जगह पर प्रश्न पत्रों की सील टूटी होने के भी साक्ष्य मिले हैं।

बताया कि एक अभ्यर्थी ने उन्हें बताया कि उसके आगे वाली सीट पर बैठे अभ्यर्थी की ऑप्टिकल मार्क रीडर (ओएमआर) की छायाप्रति नहीं थी। कई अभ्यर्थियों के प्रश्न पुस्तिका क्रमांक तथा उत्तर पुस्तिका क्रमांक अलग-अलग थे, जो कि हमेशा समान होते हैं। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष, सचिव से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान नितिन दत्त, रमेश चौहान, सुशील कैंतुरा, हिमांशु, सचिन खन्ना, ऋतु परी, मीनाक्षी चौहान, संदीप कंडारी, अमन चौहान, अनिल, नवीन, आयुष राणा, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

  • प्रश्नपत्र सीरीज को लेकर फैलाई जा रही सूचनाएं भ्रामक

उधर, आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा दो घंटे की थी, जिसमें 100 सवाल पूछे गए थे। उन्होंने कहा कि प्रश्नों के क्रमांक की जानकारी परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्रों की सभी सीरीज में प्रश्नों का क्रमांक एक समान होने से परीक्षा की शुचिता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर अनियमितता या नकल संबंधी शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र की सीरीज को आधार बनाकर प्रसारित की जा रही सूचनाएं पूर्णत: भ्रामक, निराधार और असत्य हैं।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img