03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नगर निगम में टेंडर घोटाला, मेयर पर चहेती कंपनियों में पार्टनरशिप का आरोप, धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद

एफएनएन, रुद्रपुर : नगर निगम में हुए टेंडरो में गोलमाल का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पार्षदों ने आज सीडीओ कार्यालय (विकास भवन) पर धरना दिया। सीडीओ पर नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेंडरों में पूल हो रहा है और मेयर अपने ही लोगों को कार्य वितरित कर रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि कई वार्डो में तो एक भी काम नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मनमानी को लेकर धरना जारी रहेगा। सीडीओ विशाल मिश्रा ने आश्वासन दिया कि पार्षदों के आरोपों की जांच कराई जाएगी और किसी भी हाल में मनमानी नहीं होने दी जाएगी।

पार्षदों के धरने को समर्थन देने उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी पहुंचे। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने भी विकास भवन पहुंचकर पार्षदों को भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में वह उनके साथ हैं। भुवन कापड़ी ने कहा कि पार्षदों को कार्य का समान विभाजन होना चाहिए लेकिन नगर निगम में ऐसा नहीं हो रहा, मेयर मनमानी कर रहे हैं जो सही नहीं है। सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतारू है। एक तरफ युवाओं का शोषण किया जा रहा है तो दूसरी ओर पार्षदों के जरिए क्षेत्र की जनता का। उन्होंने कहा कि आम लोगों की लड़ाई में वह हर समय साथ खड़े हैं।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने भी मेयर पर गंभीर आरोप लगाए। वही पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा और पार्षद मोनू निषाद व मोहनखेड़ा ने कहा कि नगर निगम में मेयर की मनमानी अब और नहीं चलेगी। उन्होंने नगर आयुक्त को कुछ कंपनियों के भी नाम दिए और बताया कि मेयर इसमें पार्टनर की भूमिका निभा रहे हैं और इन्हीं कंपनियों को काम दिया गया है।

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, अनिल शर्मा, प्रीति साना, साधना, सोफिया नाज आदि मौजूद थे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img