03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कार से घूमाने के बहाने ले जाकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात को कार सवार तीन लोगों ने एक किशोरी को शीतला नदी के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुराचार किया है। बदहवास स्थिति में अपने घर पहुंची किशोरी बार बार उल्टी कर रही थी। तब परिजनों ने उससे पूछा तब किशोरी ने आपबीती सुनाई।

परिजनों ने बेटी को देहरादून अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने के साथ ही तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामुहिक दुराचार व पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

थाना सहसपुर के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के मुख्य मार्ग स्थित चक्की पर आटा लेने गयी थी। करीब आठ बजे जब वह घर लौट रही थी तब एक आरोपी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय गंगा सिंह निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर ने घूमने के बहाने किशोरी को अपनी कार में बैठा दिया।

जहां से वह किशोरी को गांव से करीब एक किमी दूर सीधे शीतला नदी के जंगल में ले गया। आरोप है कि अनिल कुमार ने जंगल में किशोरी के गांव के दो अन्य युवकों को भी बुला दिया।जहां आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन सामुहिक दुराचार किया। जिसके बाद आरोपियों ने किशोरी को उसके घर के पीछे बदहवास स्थिति में ट्यूबेल के पास छोडकर फरार हो गये।

किसी तरह से किशोरी करीब दस बजे रात को अपने घर पहुंची। किशोरी के परिवार के लोग देर रात तक किशोरी के घर न लौटने से परेशान थी। किशोरी जब बदहवास स्थिति में घर पहुंची तो वह लगातार उल्टियां कर रही थी। परिजनों ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने आप बीती सुनाई।

जिसके बाद गांव के कुछ युवाओं ने बाइक पर सवार होकर रुद्रपुर गांव पहुंचकर मुख्य आरोपी युवक अनिल कुमार को पकड़कर गांव लाये। जहां उसकी सबने जमकर धुनाई की। तभी गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पुलिस को बुला दिया। पुलिस ने युवती के बयानों बाद अनिल कुमार के साथ दुराचार में शामिल दो अन्य आरोपियों आरिफ पुत्र शकील अहमद व असलम पुत्र कासिम अली को भी गिरफ्तार कर लिया।

तीनो आरोपियों को थाना ले जाने के बाद किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। किशोरी के परिजनो ने किशोरी को दून स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया जहां किशोरी का उपचार किया जा रहा है। तीनों आरोपियों व किशोरी का पुलिस ने मेडिकल करा दिया है।

थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपियों ने सामुहिक दुराचार करने की पुष्टी की है। बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसएसआई रविंद्र सिंह नेगी, महिला एसआई अक्षुरानी, कांस्टेबल नीरज कुमार, रिंकेश कुमार व जगजोत चौहान शामिल रहे।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img