03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : बुजुर्ग दादी का हैरतअंगेज स्टंट, हरकी पैड़ी पर गंगा में पुल से लगाई छलांग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार में आज हरियाणा की एक बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी वजह महिला द्वारा गंगा में पुल से बेखौफ छलांग लगाना और तैरते हुए किनारे की ओर जाते हुए दिखाई देना है। हरकी पैड़ी से ऊंचाई से बिना किसी डर के गंगा में छलांग लगाने वाली इस बुजुर्ग महिला की उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है। इस उम्र में कोई भी इस तरह का स्टंट करने के बारे में तो सोच भी नहीं सकता है, मगर इस बुजुर्ग महिला ने इसे गलत साबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग हरकी पैड़ी पर स्नान कर रही थी। वहां कुछ युवा पुल से गंगा में छलांग लगा रहे थे। जिनको देखकर बुजुर्ग महिला को भी अपनी जवानी के दिन याद आ गए और वह जोश में आ गई। बुजुर्ग पुल पर पहुंची और पुल से गंगा के तेज बहाव में छलांग लगा दी।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा कि बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे तैरकर गंगा से बाहर आ जाती है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। किसी ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग हरियाणा के जींद की रहने वाली है।

हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र के वायरल हो रहे वीडियो पर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जांच बैठा दी है। एसएसपी का कहना है कि यदि जांच में इस मामले में पुलिस कर्मियों की कोई गलती पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक पर वायरल वीडियो में लिखा गया है कि हमारी दादी क्या छोरों से कम है। इस वीडियो के सामने आने पर हरकी पैड़ी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img