03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चीन में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ियों में क्रैश हुआ बोइंग प्लेन, 133 यात्री थे सवार

Spread the love

बीजिंग : चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान गुआंग्शी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। कुनमिंग से गुआंगझू जा रहे इस विमान में 133 यात्री सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त जेट बोइंग 737 था। हताहतों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं चला है। विमान में आग लगने के बाद पहाड़ी इलाके में भी आग लग गई। उड़ान संख्या एमयू 5735 में सवार यात्रियों के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार इस बोइंग ने दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 1.15 बजे उड़ान भरी थी। यह दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू एयरपोर्ट पर दोपहर 3.07 पर उतरने वाला था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि राहत व बचाव टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे को लेकर चायना ईस्टर्न एयरलाइंस से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 162 सीटर है। इसमें 12 सीटें बिजनेस क्लास की और 150 सीटें इकानॉमी क्लास की हैं।
यह विमान चायना ईस्टर्न एयरलाइंस की युन्नान प्रांत की सहायक कंपनी का था। यह जून 2015 में कंपनी को मिला था। इस तरह इसने अब तक मात्र 6.5 साल ही उड़ान भरी थी। हादसे की खबर फैलते ही अमेरिकी शेयर बाजार खुलने के पूर्व कारोबार (premarket) में ही चायना ईस्टर्न एयरलाइंस के शेयर 10 फीसदी गिर गए।
  • चीन का हवाई सुरक्षा रिकॉर्ड विश्व में श्रेष्ठ
चीन में सुरक्षित हवाई सेवाओं के चलते 19 फरवरी 2022 को देश के नागरिक विमानन व परिवहन विमानों का सतत सुरक्षित उड़ान समय बढ़ाकर 10 करोड़ घंटे किया गया था। चीन के नागरिक विमानों की सुरक्षा का रिकॉर्ड विश्वभर में श्रेष्ठ है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img