03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रातों रात लाखों को प्ररेणा देने वाले प्रदीप को राहत, उत्‍तराखंड के पूर्व मंत्री कराएंगे मां का इलाज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाला 19 वर्षीय प्रदीप मेहरा इस समय पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। वह नोएडा सेक्टर 16 के मैकडॉनल्ड्स में काम करता है और इसके साथ ही सेना में भर्ती होने के लिए जी-जान से मेहनत कर रहा है।

  • अब तक प्रदीप को 5.1 मिलियन से ज्‍यादा लोग देख चुके

19 मार्च को वह रोजाना की तरह सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहा था। इस दौरान पूर्व पत्रकार व फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी को रात 12 बजे नोएडा की सड़क पर वह पीठ पर बैग लेकर दौड़ लगाते हुए मिला।

जिसकी उन्‍होंने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जिसके बाद पूर देश से उसे शुभकामनाएं दीं और वीडियो को शेयर किया। अब तक प्रदीप को 5.1 मिलियन से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं और करीब एक लाख 87 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और यह लगातार बढ़ता जा रहा है।

  • पूर्व मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने जज़्बे को प्रणाम किया

जिसके बाद उत्‍तराखंड के पूर्व मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने प्रदीप मेहरा के इस जज़्बे को प्रणाम किया है। उन्‍होंने कहा कि मैं भी इसी तरह  घर से 17 साल की उम्र में फौज में भर्ती होने निकला था। फ़ौज ने ही मुझे जीना सिखाया है। प्रदीप को मेरा आशीर्वाद है कि वह जरूर फ़ौज में भर्ती होगा। उन्‍होंने कहा है कि अगर प्रदीप का सम्पर्क सूत्र मिले तो उसकी मां के इलाज में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह, कोई दीवाना कहता है फेम कुमार विश्वास, अभिनेता मनोज बाजपेयी, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, लगे रहो मुन्नाभाई व थ्री इडियट्स के लिए नेशनल अवार्ड विजेता सिंगर-राइटर स्वानंद किरकिरे, कृष्ण की भूमिका निभा चुके अभिनेता स्वपनिल जोशी, इंडयिन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवास, प्रसिद्ध आरजे, आइएएस, देश के वरिष्ठ पत्रकार और न जाने कितनी हस्तियों ने भी प्रदीप को उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की शुभकामनाएं दी हैं।

  • सेना में भर्ती होना चाहता है प्रदीप 

प्रदीप सेना में भर्ती होना चाहता है। उसे सुबह के साथ तैयारी का मौका नहीं मिलता इसलिए वह रात में इसी तरह से दौड़ता है। फिल्म के निर्देशक कापड़ी खुद उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिले के निवासी हैं और उनके पिता सेना में रहे हैं। प्रदीप के सेना में जाने के जज्बे को देखकर वह कुमाऊंनी में बात करने लगते हैं और घर परिवार के बारे में पूछते हैं। कुमाऊंनी में प्रदीप बताता है कि उसकी मां की तबीयत खराब है, उनका इलाज चल रहा है। मां हास्पिटल में भर्ती हैं। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता है।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img