03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण शुरू, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत दिला रहे शपथ

Spread the love
एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण शुरू हो गया है। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। महिला नवनिर्वाचित विधायकों को पहले शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा रावत ने सबसे पहले शपथ ली।

इससे पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी। विधानसभा भवन में शपथग्रहण समारोह चल रहा है।  विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा।

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ के बाद अब सभी की निगाहें शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज शाम को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे।
विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालांकि ताज किसके सिर सजेगा, सस्पेंस बरकरार है।
बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सोमवार दोपहर को देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में भाग लेंगे।
उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई शपथ,

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img