03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पाकिस्तान के पेशावर स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, 30 की मौत, 50 से अधिक घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, दिल्ली : पाकिस्तान के पेशावर की एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए एक शक्तिशाली बम धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन आपात स्थिति में है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। बम विस्फोट की प्रकृति की जांच हो रही है। यह एक आत्मघाती हमला मालूम पड़ रहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि बम धमाका पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार (Qissa Khwani bazaar) इलाके में जामिया मस्जिद में उस समय हुआ जब नमाजी जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। यह एक शिया मस्जिद जो काफी व्‍यस्‍ततम इलाके में मौजूद है। घटना के दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। फ‍िलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्‍तानी अखबर ‘डान’ की रिपोर्ट के मुताबिक लेडी रीडिंग के मीडिया मैनेजर असीम खान ने कहा कि अब तक 30 शवों को अस्पताल लाया जा चुका है। हमले में जख्‍मी 10 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इससे घायलों की संख्‍या के और बढ़ने की आशंका है। पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी पेशावर एजाज अहसान ने कहा कि दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी भी की। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। फ‍ायर‍िंग की घटना के बाद यह बम धमाका हुआ। गौरतलब है कि अफगानिस्‍तान में तालिबान के आने के बाद पाकिस्‍तान में आतंकी हमले बढ़ गए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान (टीटीपी) ने इमरान खान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में हथियारों से लैस हमलावरों ने पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के दो शिविरों पर हमला कर दिया था। इस हमले में कई हताहत हुए थे। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने पंजगुर और नौशकी जिलों में हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। हाल के दिनों में इस अलगाववादी संगठन ने भी अपने हमले बढ़ा दिए हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img