03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मेरठ में घर में घुसा तेंदुआ, जाल तोड़ सड़क पर भीड़ के बीच भागा, टीम ने प्‍लाट में लगाया जाल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मेरठ : मेरठ के पल्लवपुरम में शुक्रवार की सुबह उस वक्‍त अफरातफरी मच गई, जब एक तेंदुआ घर में घुस आया। बाद में पल्लवपुरम फेज टू में इस घर के अंदर से जाल तोड़कर भागा तेंदुआ एक प्‍लाट में झाड़ियों में छिपा है। वन विभाग की टीम ने प्‍लाट के चारों ओर जाल लगा दिया है और ट्रेंकुलाइज करने की भी तैयारी की जा रही है। शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम फेज टू निवासी आभा अपने घर की रसोई में बच्चों के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। करीब 7:50 पर तेंदुआ उनके घर के आंगन में कूलर के नीचे दिखाई दिया। उन्‍होने शोर मचाया तो तमाम लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। वहां पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग ने पूरे घर की घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। दोपहर में तीन बजे तक भी तेंदुआ काबू में नहीं आया था। दिल्‍ली और नोएडा की टीम भी अभी यहां पर नहीं पहुंची हैं।

  • मेरठ में तेंदुआ अपडेट

पल्‍लवपुरम क्षेत्र में घुसा तेंदुआ दोपहर में डेढ़ बजे तक काबू में नहीं आया था। वह एक प्‍लाट के भीतर ही छिपकर बैठा है। इस बीच ट्रैंक्‍युलाइज टीम भी मौके पर पहंच गइ है। वहीं रैपिड रेल का काम कर रही आरआरटीएस की टीम भी मौके आ गई है। प्लाट को ऊपर से जाल से कवर करने की तैयारी की जा रही है। बाहर जाल लगाया जा रहा है। डिवाइडर रोड पर भीड़ जमा है। इस बीच यह भी सूचना है कि नोएडा और दिल्ली से टीम बुलाई जा रही है।

  • चारों ओर मची भगदड़

दस मिनट तक तेंदुआ जाल में फंसा और फिर जाल तोड़कर डिवाइडर रोड की तरफ सड़क पर आ गया। इससे भगदड़ मच गई। तेंदुआ अनीता चौधरी के प्लाट में घुस गया। वन विभाग व पुलिस ने प्‍लाट के चारों ओर जाल लगाना शुरू किया तो तेंदुआ वहां से निकलकर पास के प्लाट में जा घुसा। इस प्लाट में झाड़ियां और पेड़ है। करीब दो घंटे से तेंदुआ यहीं छिपा हुआ है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने चारों तरफ जाल लगा दिया है और तेंदुए की हर हलचल पर नजर रखी जा रही है। ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम बुला ली गई है। वहां मौजूद भीड़ को हटाने के लिए कई बार पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।

  • पूरी तरह से की गई घेराबंदी

वहीं चिकित्‍सक आरके सिंह को भी तेंदुए को बेहोश करने के लिए बुलाया गया है। झाड़ी में घुसे तेंदुए की हलचल का वन विभाग और चिकित्सा विभाग के अफसर इंतजार कर रहे हैं। अभी तक डिवाइडर रोड पर तेंदुए को देखने के लिए भारी भीड़ जमा है। पुलिसकर्मी और वन विभाग के कर्मचारियों ने प्लाट की घेराबंदी की हुई है। तेंदुए के झाड़ियों में बेहोश करने के लिए उसकी हलचल का इंतजार किया जा रहा है। पुलिसकर्मी डिवाइडर रोड पर लोगों की भीड़ को हटाने में लगे हुए हैं।

  • जाल में फंसने से रह गया तेंदुआ

इस बीच मकान से दीवार कूद कर जैसे ही तेंदुआ बाहर की तरफ भागा तभी जाल में फंस गया। और करीब 10 मिनट तक निकलने का प्रयास किया। इसी बीच एकाएक जाली की गांठ खुल गई और तेंदुआ बहुत तेजी से निकल कर भागा। जिसको देख आसपास खड़े पुलिसकर्मी व भीड़ भी सड़क पर गिर गई। बच्चे अपने घरों की छतों पर रोने लगे। उसके बाद तेंदुआ डिवाइडर रोड के पास एक बड़े प्लॉट में गया।

  • दस मिनट तक फंसा रहा जाल में

आभा शर्मा के मकान के बाहर वन विभाग की टीम ने यह जाली लगाई थी, जिससे कि तेंदुआ अगर भागे तो इसमें फंस जाएं। थोड़ी देर बाद ही तेंदुआ मकान की बालकनी की दीवार कूदकर बाहर जैसे निकला तो जाली में फंस गया था। उसके बाद करीब 10 मिनट तक जाली में फंसा रहा।

एकाएक जाली की गांठ खुल जाने से तेंदुआ निकल गया और दौड़ते हुए पास ही एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में छिप गया। पुलिस ने फेस 2 की डिवाइडर रोड को दोनों तरफ से रोक दिया है। दोबारा से प्लॉट के चारों तरफ जाली लगा कर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img