03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

वैक्सीनेशन के कार्य में राधा स्वामी सत्संग की भूमिका सराहनीय : कौशिक

Spread the love
  • राधा स्वामी सत्संग में वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश भर में कोरोना महामारी पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाने के लिए चलाये जा रहै वैक्सीनेशन अभियान में लोगों को वैक्सीनेशन कराने में राधा स्वामी सत्संग की भूमिका सराहनीय व अनुकरणीय है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किच्छा मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में लगाये गए वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण करने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले कई माह से राधा स्वामी सत्संग की रुद्रपुर सहित जनपद की अनेक शाखाओं में प्रतिदिन हजारों लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिसमें राधा स्वामी सत्संग के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का भी अविस्मरणीय सहयोग रहा है। उन्होंने कहा की सामूहिक प्रयासों से ही कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कौशिक ने वैक्सीनेशन अभियान में जुड़े सभी चिकित्सा कर्मियों, राधा स्वामी सत्संग के पदाधिकारियों सदस्यों तथा सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस दौरान राधा स्वामी सत्संग के सेवादार भारत भूषण चुघ ने बताया कि राधा स्वामी सत्संग में चिकित्सा विभाग के सहयोग से पिछले कई माह से निरंतर वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शासन प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है उन्होंने कहा कि यहां वैक्सीन टीका लगाने आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, एरिया सेक्रेटरी हरीश सेतिया, राजू गिरधर, सुनील झाम, बलदेव नारंग, दीपक गुंबर, सूरज कालरा, रामलाल पाहवा, विमल छाबड़ा, तरुण अरोरा, वरुण मदान, नमन गाबा, राजीव चावला, रवि वर्मा, पार्षद बबलू सागर, मुकेश वशिष्ठ, राज कोली, शिवकुमार, धर्मेंद्र शर्मा, अंकित सिंह, मनदीप वर्मा, हरविंदर सिंह चुघ, प्रमोद शर्मा, निमित् शर्मा, व अंकित कोली आदि मौजूद थे।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img