03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदलने संबंधी वायरल पत्र से मची हलचल

एफएनएन, देहरादून : सियासी गलियारों में मंगलवार शाम उस वक्त खासी हलचल मच गई, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बदलने संबंधी एक पत्र इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। इसमें देहरादून के धर्मपुर क्षेत्र से विधायक विनोद चमोली की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होना बताया गया। हालांकि, बाद में प्रदेश भाजपा की ओर से साफ किया गया कि यह पत्र फर्जी है और ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पार्टी स्तर से इस मामले की जांच कराई जा रही है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ यह पत्र भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी होना दर्शाया गया। पत्र में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक विनोद चमोली को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बाद तो सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। प्रदेश सरकार व संगठन में पूर्व में अचानक हुए बदलाव और भाजपा की ओर से गुजरात में किए गए बदलाव से इसे जोड़कर देखा जाने लगा। ये भी चर्चा रही कि हाल में जिस तरह से भाजपा विधायकों व नेताओं के बीच विवाद की बातें सार्वजनिक तौर पर उभरी, उसके दृष्टिगत राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह कदम उठाया है।

इसके साथ ही प्रदेश भाजपा नेताओं के फोन भी घनघनाने लगे। सभी उनसे यही पूछ रहे थे कि क्या ये खबर सही है। हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में शिरकत कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी इसे लेकर हैरत में पड़ गए। दूरभाष पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कुछ होता तो राष्ट्रीय नेतृत्व उनसे एक बार तो जरूर बात करता। साथ ही उन्होंने कहा कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है।

देर शाम को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने साफ किया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल पत्र पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। ऐसा पत्र न तो पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी हुआ और न प्रदेश कार्यालय से। उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर से प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img